हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार नाबालिगों सहित छह युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब सभी युवक पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे थे। सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली। इसी बीच, सुबह के समय एक बाइक सवार युवक ने खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा।