पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। इस आयोजन में पैराग्लाइडिंग के रोमांच के बीच प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी भी पहुंचे। प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी ने सोलंग नाला पहुंचकर पैराग्लाइडिंग की। सोलंग नाला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता से क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को मंच मिला है।