राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दाैरे पर हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार शाम को मनाली मालरोड की सैर की। 10 मिनट तक मालरोड पर घूमने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू होटल लाैट गईं। उन्होंने मालरोड पर तिब्बतन एम्पोरियम में जाकर खरीदारी भी की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहतांग स्थित अटल टनल का दौरा किया।