खोरीरोपा में सोमवार को एक झुग्गी में अचानक आग लगने से अंदर रखा बेड, फर्नीचर और रसोई का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कुल्लू की टीम महज दो मिनट में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।