फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में केंद्रीय जल आयोग टीम ने नवाया शीश, मां ज्वाला का लिया आशीर्वाद

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में सोमवार शाम को केंद्रीय जल आयोग टीम के डायरेक्टर पी. कार्थिगयन व सहायक डायरेक्टर रजत शर्मा ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी विभु शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता रानी का आशीर्वाद दिलवाया। मंदिर परिसर में उन्होंने योगिनी कुंड, मोदी भवन और शयन भवन के भी दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने हवन में आहुति डालकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान जल शक्ति विभाग नादौन के अधिशासी अभियंता इंजीनियर राहुल धीमान, सहायक अभियंता अमित चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अंशुल भाटिया तथा जैन इरिगेशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विपिन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें