फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली विशाल शोभायात्रा

आशीष कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 06:56 PM IST

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आते क्षेत्र बरोह की श्री कृष्णा युवा क्लब के सौजन्य से शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लगभग 15 फीट पर ऊंचे कालिया नाग पर खड़े श्रीकृष्ण, इतनी ही ऊंचाई पर कमल पर विराजमान ब्रह्मा जी, श्री कृष्ण माखन चोरी, बाणों की शैय्या पर भीष्म पितामह सहित अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह उत्साह के साथ श्री कृष्ण झांकियों का भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा बरोह से राजा का तालाब, गारन, जाझवां, नकोदर, तिहाल, हरनोटा से होकर वापिस श्री कृष्ण स्थल बरोह तक निकाली गई। शनिवार को श्री कृष्णा क्लब इसी उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का भी आयोजन करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें