फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: रैहन में पारंपरिक व्यंजनों और रंगोली से दिया पोषण का संदेश

बाल विकास परियोजना नूरपुर के वृत छत्तर (रैहन) में कुपोषण दूर करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के मकसद से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृत्त पर्यवेक्षिका किरण बाला के नेतृत्व में 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अनाजों, दालों और हरी पत्तियों से एक आकर्षक रंगोली बनाई। पतरोड़, कद्दू का हलवा, घिया बर्फी, खिचड़ी और बबरू जैसे पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इस पहल के जरिये ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि सेहत का असली खजाना महंगे विकल्पों में नहीं, बल्कि हमारी अपनी रसोई और स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली पारंपरिक फसलों में ही छिपा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें