पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही टवेरा गाड़ी की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हाईवे पर बाधित यातायात को भी सुचारु करवाया गया। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।