फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में नशा मुक्ति के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने की। जबकि,सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दलीप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की दीदी ज्योति ने पॉलीक्लीनिक के अधिकारियों, चिकित्सकों, अन्य कर्मचारियों तथा भूतपूर्व सैनिकों को नशे से बचाव और मेडिटेशन एवं अध्यात्म से संबंधित कई जानकारियां दीं। उन्होंने ध्यान एवं योग की कई क्रियाओं का अभ्यास भी करवाया। दीदी ज्योति ने कहा कि अपने जीवन, परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मेडिटेशन यानि ध्यान व नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दलीप सिंह ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने दीदी ज्योति और अन्य वक्ताओं का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें