फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- हमीरपुर को मिले सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (एचपी बोर्ड) हमीरपुर का वार्षिक समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। प्रदेश के कई स्कूलों को सीबीएसई के अधीन किया जा रहा है। हमीरपुर शहर के पुराने बाल स्कूल को सहशिक्षा संस्थान बनाकर सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। वहीं, पुराने कन्या स्कूल को एचपी बोर्ड के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को मंजूरी दी। इससे शहर और आसपास के विद्यार्थियों को सीबीएसई के साथ एचपी बोर्ड से पढ़ाई करने का विकल्प मिला है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान व अन्य प्रस्तुतियां दीं। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, कांग्रेस नेता राजेश आनंद सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें