फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

Ankesh Dogra Updated Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारी और टपरे में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने विधायक घर द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी मांगों पर चर्चा की। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित क्षेत्र की अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग की। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को कागजों तक सीमित रखने के बजाय धरातल पर गति दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी लोगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। विधायक ने कहा कि विधायक घर द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करवाना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें