फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर सुजानपुर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि के लिए विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक ने विधानसभा में उनकी मांग उठाने के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करवाने में भी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष नीलम धीमान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें