फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मिर्गी की पहचान और प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण

Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 03:32 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बुधवार को मिर्गी के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने किया। एम्स नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हेमंत तिवारी, डॉ. मयंक शर्मा और डॉ. नवीन शुक्ला शिक्षकों को मिर्गी के लक्षण, कारण, प्राथमिक उपचार, सावधानियों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण 26 और 27 अगस्त को चार सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के 400 शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मिर्गी की स्थिति में उचित और त्वरित सहायता देने के लिए प्रशिक्षित करना व विद्यार्थियों को बीमारी के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम स्कूल उपप्रधानाचार्य सीमा डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें