संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष समीरपुर में जल शक्ति विभाग के सब डिविजन को लेकर किए गए दावे की अधिसूचना सार्वजनिक करें और यह भी स्पष्ट करें कि अब तक वहां कौन सा सब डिविजन कार्यरत था और कितने कर्मचारी तैनात थे। शगुन दत्त ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष से बिना तथ्यों के बयानबाजी की उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि गलत तथ्य पेश किए गए हैं तो भाजपा जिला अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में सुरेश कुमार ने साढ़े तीन वर्षों में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।