फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शोभायात्रा निकालकर दशहरा उत्सव में आने का दिया निमंत्रण

हमीरपुर। शिवपुरी धाम समताना में दशहरा उत्सव को लेकर शनिवार को भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश के बाहर से आए 35 कलाकारों ने विभिन्न कस्बों में देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को दशहरा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। शोभायात्रा धाम परिसर में पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ बिझड़ी से शुरू हुई। यह गारली, मैहरे, बड़सर और भोटा होते हुए जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंची। दिव्य रथ में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान रहे। इसके अलावा भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां काली, भगवान नृसिंह, भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, हनुमान, भैरव और रामेश्वर शिवलिंग की झांकियां प्रस्तुत की गईं। हमीरपुर पहुंचने पर शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शिवपुरी धाम के मुख्य आचार्य आशीष शर्मा और केशव शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव 20 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य धार्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें