फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में 79 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 79 मरीजों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उपचार एवं परामर्श प्राप्त किया। शिविर में विशेष रूप से कमर दर्द और जोड़ों के दर्द से संबंधित मरीज पहुंचे। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और उचित सलाह दी। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें