फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जगत सिंह नेगी के बयान पर भड़के पूर्व सैनिक, पुतला फूंका

राफेल लड़ाकू विमानों और भारतीय सेना को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को हमीरपुर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने के बाद पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। प्रदर्शन में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है। सैनिक कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं। ऐसे में सेना और देश की रक्षा क्षमताओं को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें