फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ब्लॉक बना कबड्डी और खो-खो विजेता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में आयोजित अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों के 435 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में कुश्ती में बणी विजेता, जबकि बिझड़ी और विकासनगर उपविजेता रहे। बॉक्सिंग में जौड़े अंब विजेता और डुग्घा उपविजेता रहा। खो-खो में हमीरपुर ब्लॉक विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। कबड्डी में भी हमीरपुर ब्लॉक ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बिझड़ी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में नादौन विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में भोरंज विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल विजेता और टौणी देवी स्कूल उपविजेता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें