राजकीय आदर्श मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में गुरुवार को अंडर-17 छात्र वर्ग के टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और शतरंज के ट्रायल हुए। ट्रायल में प्रदेशभर से 200 छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में ट्रायल में भाग लिया। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीम राष्ट्र स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा प्रत्येक वर्ष अंडर-17 वर्ग की टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सुरजीत यादव, सुरजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।