फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की जागरुकता सबसे जरूरी

जिला निर्वाचन कार्यालय ने बुधवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत शिक्षण संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि युवाओं एवं नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरुक करने तथा सभी पात्र युवाओं का मतदाता सूचियों में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में ईएलसी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की जागरुकता सबसे जरूरी होती है। इसलिए, निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों पर विशेष बल दे रहा है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के समन्वयक एवं सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, मेजबान पाठशाला की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार बलवंत सिंह और डॉ. ललित कुमार, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले दस स्थानों पर रहे विद्यार्थियों में वंशिका, पलक ठाकुर, ऋतिका, आस्था, तनवी, मेघना राणा, पायल ठाकुर, वंशिका अग्निहोत्री, आंचल और शैलजा शामिल रहीं। जबकि, प्रश्नोत्तरी में नैंसी, कृष्ण शर्मा, रिया शर्मा, साक्षी, आशीष, शुभम, सिमरन, आर्यन केशव, खुशबू शर्मा और वंशिका शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें