फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: आर्यन चौहान ने जीती 1600 मीटर दौड़, आदित्य पटियाल दूसरे स्थान पर

विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यस, हिमाचल की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्यन चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य पटियाल दूसरे और अरुण राणा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में हमीरपुर, धर्मपुर और बिलासपुर के करीब 80 गांवों से 187 युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। सकारात्मक सोच, अनुशासन और ऊर्जा के साथ युवा सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को नशे के खिलाफ संकल्प दिलाया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त हिमाचल के लिए जागरूकता फैलाने और समाज को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक ने चौथा, शिवम ने पांचवां, अभिषेक ने छठा, नवीन ने सातवां, शिवांग ने आठवां, हर्ष ने नौवां और विकास ने दसवां स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम दस विजेताओं को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपियन दिव्या शर्मा और परशुराम पुरस्कार विजेता जानी चौधरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेश राणा, मंजू, सूरज ठाकुर, संतोष ठाकुर, राकेश शर्मा, दीक्षित गौतम और मनोज राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें