फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बड़सर में 138 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र में कुल 154 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 138 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें