फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: खिली धूप के बीच नड्डी डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

धौलाधार की पहाड़ियों के बीच स्थित नड्डी की प्रसिद्ध डल झील में शनिवार को खिली धूप के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जिला भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने झील में स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही डल झील परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से झील परिसर में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। झील में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोरों की तैनाती के साथ बोट का भी इंतजाम किया गया था। सुरक्षा कर्मी और बचाव दल पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें