फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मैहला में पारंपरिक चोला-डोरा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

मैहला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े पारंपरिक परिधान चोला-डोरा पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही मैहला पहुंचा, ग्राम जोशी के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री मैहला में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद कर और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से किए गए स्वागत ने कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें