फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा पहुंचे CM सुक्खू का जोरदार स्वागत, करियां हेलीपैड पर उमड़े लोग; लिल्ह रवाना होने से पहले सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा पहुंचने पर वीरवार को करियां हेलीपैड पर स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर के माध्यम से यहां पहुंचे। उनके साथ सदर विधायक नीरज नैयर और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर पहले से मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से बातचीत की। लिल्ह के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने करियां हेलीपैड पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों और विभिन्न प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों और अन्य जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। करियां हेलीपैड पर लोगों से मुलाकात और बातचीत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला लिल्ह के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें