बचत भवन चंबा में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को लेकर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री सुभाष, कार्यालय सचिव नीरज कपूर, जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख नीरज कपूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह, दिनेश सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में चंबा जिला सह प्रभारी रमेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, भरमौर विधायक डॉ. जनक राज सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।