फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चांजू जातर मेले में दिखी पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति की झलक

उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक जातर मेला शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गढ़ मैदान में आयोजित मेले में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान चुराह की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। मेले का मुख्य आकर्षण चुराही नाटी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिला और पुरुषों ने सामूहिक रूप से नाटी डालकर पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन किया। गढ़ मैदान में देर तक नाटी का दौर चलता रहा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्य के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। जातर मेले ने ग्रामीणों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का अवसर भी दिया। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को स्थानीय परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया गया। मेले के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान विनोद कुमार और उमा ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें