फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: 101 ग्राम चिट्टा तस्करी में मोगा से एक तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोगा निवासी एक कथित मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मैनी सिंह (35) निवासी बुकनवाला रोड, वार्ड नंबर 26, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार मामला 25 जून 2026 को थाना झंडूता में दर्ज मामले से है। धराड़सानी में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों हरप्रीत, जसविंदर और जगशीर को 101 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल को खंगाला। इसी आधार पर पुलिस ने चिट्टे की तस्करी के मुख्य स्रोत तक पहुंच बनाई और मोगा निवासी मैनी सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या से संबंधित मामलों समेत कुल आठ एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस स्थानीय स्तर पर नशा बरामद करने के साथ-साथ उसके स्रोत और मुख्य तस्करों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें