फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कल्लर ग्राम सभा की बैठक में पहुंचे बच्चे, जानी पंचायत की कार्यप्रणाली

ग्राम सभा की बैठक में आमतौर पर ग्रामीण अपने गांव की समस्याएं और विकास से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, लेकिन कल्लर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में इस बार बच्चों की मौजूदगी भी खास रही। एक से श्रेष्ठ केंद्र मुंहाई के बच्चे ग्राम सभा में पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर पंचायत की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। बच्चों ने जाना कि गांव से जुड़ी समस्याएं ग्राम सभा में कैसे रखी जाती हैं और पंचायत उनके समाधान के लिए किस तरह काम करती है। ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों को बताया कि ग्राम सभा पंचायती राज व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। गांव के लोग इसमें अपनी समस्याएं, जरूरतें और सुझाव रख सकते हैं। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में भी ग्रामीणों की भागीदारी रहती है। बच्चों को सड़क, पानी, सफाई और अन्य स्थानीय जरूरतों से जुड़े कामों का उदाहरण देकर पंचायत के कामकाज को समझाया गया। ग्राम पंचायत कल्लर के प्रधान दीपक ठाकुर, उपप्रधान राकेश राणा, बीडीसी सदस्य जगतंबा ठाकुर और वार्ड सदस्यों ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की क्या भूमिका रहती है और ग्रामीण किस तरह पंचायत के सामने अपनी बात रख सकते हैं। बच्चों के लिए यह अनुभव इसलिए भी अलग रहा कि उन्हें पंचायती राज व्यवस्था को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय गांव में उसकी वास्तविक प्रक्रिया देखने का मौका मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें