फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: 21वें दिन भी जारी रही फायर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2026 04:50 PM IST

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को मुख्य दमकल केंद्र यमुनानगर पर कर्मचारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। इस दौरान दूसरे दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, विजय कुमार, देशराज और पंकज कुमार को फूल मालाएं पहनाकर बिठाया गया। शहीद के दर्जे और आर्थिक सहायता की मांग धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की। मौके पर उपस्थित अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने सरकार पर 'दोहरी नीति' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि सरकार झूला दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक को शहीद का दर्जा और 1 करोड़ की सहायता दे सकती है, तो फायर कर्मचारियों के साथ यह भेदभाव क्यों? 22 सूत्रीय मांगों पर अड़ा यूनियन यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें