फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष, सुनी समस्याएं

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 01:03 PM IST

सोनीपत में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने मंगलवार को नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा कि आयोग का उद्देश्य हर राज्य में जाकर कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास कैसे करें, इस पर कार्य करना होता है। इसी संदर्भ में वह आज सोनीपत में पहुंची है। प्रधानमंत्री भी इन कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने इसी उद्देश्य के साथ उच्च पद की शुरुआत स्वच्छ भारत मिशन से की। सभी जानते हैं कि सफाई कर्मी के बिना स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं होता। कर्मचारी वर्ग जिन छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। कोविड जैसी महामारी में जब लोग अपने घरों में थे तो कर्मचारी वर्ग ने घरों से निकलकर स्वच्छता को संभाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें