फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ 8 अक्तूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष, कुमारी सैलजा करेंगी नेतृत्व

सोनीपत। चुनाव में वोट चोरी, सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग और एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ''इंडिया'' गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर 8 अक्तूबर को सड़कों पर उतरने जा रही है। गांधी चौक से लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला जाएगा, इसकी अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा करेंगी। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने मंगलवार को माॅडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव दहिया एवं माकपा नेता श्रद्धानंद सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमल दिवान ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों से यह साफ हुआ है कि निर्वाचन आयोग के भीतर ही चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कमल दिवान ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ''इंडिया'' गठबंधन ने पूरे देश में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में वोटों में हेरफेर हुई है, जिसे राहुल गांधी ने भी तथ्यों के साथ उजागर किया है। भाजपा नेताओं की ओर से लगाए गए विदेशी एजेंडे और पुरानी बातों को तूल देने के आरोपों पर कमल दिवान ने कहा कि विपक्ष किसी हवा-हवाई बात पर नहीं, बल्कि पुख्ता तथ्यों के आधार पर सवाल कर रहा है। भाजपा इस मामले पर चुनाव आयोग का बचाव क्यों कर रही है, जबकि आयोग एक स्वायत्त संस्था है? जब-जब देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा आया है, कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, माकपा नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सत्येंद्र गिरी, तिलक राम, जसवंत दहिया, जयवीर राठी, ऋतुराज भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें