फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मंडी की अव्यवस्थाओं पर सख्त हुए प्रधान सचिव, अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

सोनीपत। अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में देरी, बारिश में फसल भीगने और किसानों को हो रही परेशानी के बीच प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने सोनीपत अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी की व्यवस्थाओं में खामियां मिलने और खरीद व उठान में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने हैफेड अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम देते हुए लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, धान की खरीद और उठान में देरी के कारण किसानों को मंडी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव पंकज यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी ली और जल्द प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में सफाई समेत किसानों की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा। स्थानीय मिलरों के समय पर नहीं पहुंचने से खरीद प्रभावित प्रधान सचिव ने कहा कि स्थानीय मिलरों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण धान की खरीद में दिक्कत आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को खरीद एजेंसियों और मिलरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर खरीद व उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें