फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: प्रधान सचिव की फटकार के बाद हैफेड ने खरीदा 1367 क्विंटल पीआर धान, उठान शुरू

सोनीपत। अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद में देरी के मामले में सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव की फटकार के बाद शनिवार को हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने 1367 क्विंटल धान की खरीद की। इसके साथ ही मंडी में खरीदे गए धान का उठान भी शुरू किया है। वहीं, शाम को मंडी में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे। मंत्री ने धान की खरीद और उठान की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री से बातचीत के दौरान एक किसान ने हाथ में धान लेकर अपनी परेशानी बताई। किसान ने कहा कि इस बार उसने भाजपा को वोट दिया था, लेकिन मंडी में धान को लेकर हो रही परेशानी के बाद अगली बार वोट देने से पहले सोचना पड़ेगा। इस दौरान पुलिसकर्मी किसान को समझाते भी नजर आए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया है। किसी भी किसान का धान नहीं छोड़ा जाएगा। पानी और बैठने की व्यवस्था पर भी उठाए सवाल किसानों ने खरीद प्रक्रिया में देरी और मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि धान की खरीद समय पर नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी उठाई गई। उनका कहना था कि फसल लेकर मंडी पहुंचने के बाद भी उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वे अपनी समस्या किसके सामने रखें। उठान तक अधिकारियों को मंडी में रहने के निर्देश किसानों की शिकायतों पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान का उठान होने तक संबंधित अधिकारी वहीं ड्यूटी पर रहें। उन्होंने जल्द से जल्द उठान सुनिश्चित करने और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। इससे पहले सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव की फटकार के बाद हैफेड ने सोनीपत अनाज मंडी में 1367 क्विंटल पीआर धान की खरीद की। इसके साथ ही उठान भी शुरू हो गया। मंडी में हैफेड अब तक कुल 2874 क्विंटल पीआर धान खरीद चुका है। धान का उठान होने के बाद ही किसानों को भुगतान किया जाएगा। इससे पहले खरीद प्रक्रिया में देरी को लेकर मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा था। इसके बाद शुक्रवार को सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने संबंधित अधिकारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हैफेड ने खरीद शुरू की और अब उठान की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें