फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: डिवाइडर से बाइक टकराने पर डिलीवरी राइडर की मौत, दो साथी कर्मी घायल

सोनीपत। मुरथल रोड पर विकास नगर के पास अनियंत्रित हुई बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करने वाले गांव सांदल कलां निवासी सुमित (25) की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। सुमित ही बाइक चला रहे थे। गांव सांदल कलां निवासी सुमित मुरथल के पास स्थित ब्लिंकिट कंपनी के स्टोर में डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करते थे। उनके साथ प्रिंस व साहिल भी कार्यरत थे। वह मुरथल व जटवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सुमित रात की ड्यूटी पर था। परिचित संदीप ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे सुमित, प्रिंस व साहिल बाइक पर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह मुरथल रोड पर विकास नगर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किसी कारण से अचानक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी कर्मी प्रिंस व साहिल घायल हो गए। घायल प्रिंस को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। साहिल को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सुमित शादीशुदा थे और उनका करीब सवा दो साल का बच्चा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे में घायल प्रिंस होश में नहीं था। जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि मुरथल रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। हादसा इत्तेफाकिया हुआ है। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें