फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध : नर्सिंग स्टाफ ने किया दो घंटे का पेन डाउन हड़ताल, आज भी जारी रहेगा

सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग में लागू की जा रही मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर नर्सिंग स्टाफ ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की। नर्सिंग अधिकारियों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक काम से दूर रहकर नर्सिंग कैडर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के दायरे से बाहर रखने की मांग की। हड़ताल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी और लेबर वार्ड में सेवाएं सुचारू रहीं। वहीं, ओपीडी में मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। जिला प्रधान कमलेश मलिक ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे मरीजों की देखभाल करता है और तीनों शिफ्ट में ड्यूटी निभाता है। नर्सिंग कैडर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी हैं, जिनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं। ऐसे में दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में तबादला होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नर्सिंग कैडर को एमओटीपी से बाहर रखा जाना चाहिए। कोषाध्यक्ष मोनिका रानी ने कहा कि आंदोलन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। एसोसिएशन ने अक्टूबर में चरणबद्ध तरीके से दो-दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान रीना, मंजू, सुनीता, इंदु, संतोष, रेखा और पारुल मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें