फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार

गोहाना। धनतेरस के दिन बाजार दिनभर गुलजार रहे। ग्राहकों ने भी धनतेरस पर गहने, बर्तन और वाहनों की जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन और वाहनों के शोरूम पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर शहर में करीब 70 करोड रुपए का कारोबार का अनुमान है। धनतेरस पर इस बार बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस पर बाजार में सुबह से ही खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए थे। क्षेत्र में बीते वर्ष धनतेरस पर करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस पर कारोबार 70 करोड रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया। धनतेरस पर ज्यादातर खरीदारी बड़े-छोटे वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक समान और बर्तनों की हुई। ग्राहकों ने वाहनों की बुकिंग पहले से ही कर रखी थी। ज्यादातर ग्राहक धनतेरस पर अपने वाहन की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे। बाइक विक्रेता नरेंद्र गहलावत ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने के चलते वाहनों के रेट काफी कम हो हैं। इससे ग्राहकों ने वाहनों की खरीद करने में रूचि दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें