फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: HRTC बस हरियाणा में हुई हादसे का शिकार, 11 लोग घायल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 06:29 PM IST

नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस आगे ट्रक में जा टकराई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में चालक-परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। जिनमें एक माह का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल परिचालक व बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हिमाचल के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब बस बहालगढ़ के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सके और बस ट्रक में जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस परिचालक संजीव और मूलरूप से बिहार निवासी एक माह का बच्चा कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं बस चालक सुरेंद्र, यात्री बिहार निवासी सोनी, चौधरी जोली सिंह, कुलदीप व सुनील व अन्य लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चोटिल सुनील ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। तब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें