फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना पुलिस ने उखाड़े भांग के पौधे

सिटी थाना पुलिस ने रोहतक पानीपत हाईवे पर नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है। पुलिस जवानों ने हाइवे के किनारे उगे हुए भांग के पौधे उखाड़ कर नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों में लोगों को भी अपने आसपास से यूज नशीले पौधों को उखाड़ने के लिए प्रेरित किया। रोहतक-पानीपत हाईवे के किनारे भारी मात्रा में उगे भांग के पौधे उगे हुए हैं। असामाजिक तत्व और नशे के आदि युवक भांग के पौधों को नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नशे की हालत में अपराध की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर सिटी थाना क्षेत्र में उगे हुए भांग के पौधों को उखाड़ने का काम किया। एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि शहर और हाईवे के आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की पैदावार या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें