फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना: प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या तीन बहनों का इकलौता भाई था बिजेंद्र

गोहाना। रोहतक रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल (43) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम करीब 6 की है। बिजेंद्र अपने कार्यालय से बाहर निकाल कर गाड़ी में बैठ रहा था। बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बिजेंद्र तीन बहनों के इकलौते भाई थे। शहर के मुख्य सड़क पर गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज से दहशत का माहौल बन गया। बिजेंद्र मूल रूप से गन्नौर के घूमड़ गांव का रहने वाला था। फिलहाल गोहाना में आदर्श नगर में रह रहे थे। उनका रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय है। कार्यालय में वह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। सामान्य दिनों की तरह शुक्रवार देर शाम बिजेंद्र घर जाने के लिए कार्यालय में से निकला था। कार्यालय से बाहर निकलने पर पहले से ही रेकी कर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बिजेंद्र के परिवार में दो बेटे जतिन और मोहित हैं। रोहतक रोड पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसीपी राजीव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज एकत्रित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें