फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कल से 15 अगस्त तक प्रदेश में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम करेगी भाजपा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 04:40 PM IST

भाजपा की ओर से केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर सेक्टर-8 स्थित पार्टी कार्यालय में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने 5 जून से 15 अगस्त तक हरियाणा भर में ‘संकल्प से सिद्धि’ तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य सौंपा गया। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसे भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया और कहा कि यह लड़ाई पाकिस्तान की निर्दोष जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें