फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन सीड के बीच को लेकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से बातचीत कर, बेहतर बीज उपलब्ध करवाएंगे- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिले की मंडियों का रविवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान के मौजूदा हालातों को देखा और किसानों से बातचीत की। वहीं, कृषि मंत्री के आने की सूचना के बाद कालांवाली में किसान मंडी में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। कृषि मंत्री ने किसान नेताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। वहीं, कालांवाली में विशेष रूप से पत्रकारवार्ता करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि धान का 15 दिनों सीजन है। इस सीजन को देखते हुए मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक मंडियों का निरीक्षण करें। जहां पर व्यवस्था नहीं है, वहां पर व्यवस्था बनवाए। कॉटन के बेहतर बीज उपलब्ध करवाने की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि धान के रकबे को कम करने के लिए सरकार कॉटन व अन्य फसलों पर प्रोत्साहन राशि दे रही हैं। कॉटन दाल व अन्य चीजें हमें बाहर से मंगवानी पड़ती है। यहां पर उसकी पूर्ति होने पर बाहर की मांग कम हो जाएगा। कॉटन के बेहतर बीज को लेकर वे कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे और बेहतर बीज किसानों को उपलब्ध करवाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें