फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटना बंद करो, कॉन्सेप्ट की अंडरस्टैंडिंग पर ध्यान दो : आईआरएस सचिन अहलावत

हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सुपर-40 योजना के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई इस योजना में चयनित 40 मेधावी बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि 2016 बैच के आईआरएस सचिन अहलावत रहे। इस दौरान रुड़की प्राचार्य अंजना नंदन, नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह पंघाल, डॉ. अंशु ओहल्याण व कृष्णा आदि मौजूद रहे। बच्चों को मोटिवेट करते हुए आईआरएस सचिन अहलावत ने कहा कि रटना बंद करो, कॉन्सेप्ट की अंडरस्टैंडिंग पर ध्यान दो। रटने से तथ्य कुछ दिन में भूल जाओगे, समझोगे तो जीवनभर याद रहेगा। दिमाग एक समय पर लिमिटेड फैक्ट्स ही प्रोसेस कर सकता है, इसलिए समझ जितनी अच्छी होगी, जीवन में उतना बेहतर कर पाओगे। उन्होंने कहा कि सुपर-40 की टी-शर्ट सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। आप पूरे शहर में से चुने गए 40 बच्चे हो, इसकी वैल्यू पे करो। बहुत से बच्चों को यह अवसर नहीं मिला, वे मंडी में रोजी-रोटी कमा रहे हैं। कल इंजीनियर-डॉक्टर बनकर उनकी मदद करना ही शिक्षा का असली मतलब होगा। हमेशा ईमानदारी और खुशी से मेहनत करो, कोई दिक्कत हो तो टीचर से दिल से बात करो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें