फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर की खामियां चुनाव सुधार पर तीस्ता सीतलवाड़ बोलीं- वोट का अधिकार बचाना जरूरी

रोहतक। गांधी कैंप स्थित मातू राम कम्युनिटी सेंटर में रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से एसआईआर की खामियां और चुनाव सुधार विषय पर सेमिनार एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया में सामने आ रही खामियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं का कहना था कि मतदाता सूची में नाम काटे जाने, सत्यापन की जटिल प्रक्रिया और जागरूकता के अभाव से आम मतदाता के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यापक चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य वक्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि वोट फॉर डेमोक्रेसी का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है। हर एलिजिबल नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें