फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक : कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों पर लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी

सुनील कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 02:12 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। लेवल-3 पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा में जिले से कुल 5688 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगीं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में भेजा गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी और उड़नदस्तों की निगरानी भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें