फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के आरोप व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में किया प्रदर्शन

वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद जयदेव डागर ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। पार्षद जयदेव डागर ने कहा कि वोट लोकतंत्र की नींव है और वोट कटने से लोग अपने हकों की लड़ाई में पिछड़ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत वोट काटे जाने पर सफाई चुनाव आयोग को देनी चाहिए लेकिन भाजपा सफाई दे रही है। इससे उसकी संलिप्तता संदिग्ध लगती है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 13 करोड़ वोट काटे गए हैं। यह हरियाणा की ढाई करोड़ आबादी से कई गुना अधिक है। एसआईआर और फॉर्म-सिक्स में मई में किए गए बदलाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिन छह राज्यों में भाजपा जीती, वहां पहले नियम लागू किए गए और बाद में हटा दिए गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। डागर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चार साल पहले हुए जिला परिषद चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके भाई राहुल दादू का नामांकन अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था, जो चुनाव चोरी का प्रमाण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें