फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 29 से 31 दिसंबर तक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे पैक्स कर्मचारी

नवीन दलाल Updated Wed, 24 Dec 2025 04:25 PM IST

दिल्ली रोड स्थित कोऑपरेटिव बैंक के दि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) कर्मचारी महासंघ मंगलवार को दूसरे दिन धरना जारी रहा। समिति के जिला सचिव सुमित कुमार ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिन का धरना दिया। मंगलवार देर शाम को पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मुलाकात करेंगे। अगर 28 दिसंबर तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 29 से 31 दिसंबर तक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। जिला प्रधान सोमबीर ने बताया कि पैक्स कर्मचारियों के वेतन में खामी को दूर किया जाना मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी तो 5 जनवरी 2026 चंडीगढ़ में आरसीएस अधिकारी के आवास का घेराव करेंगे। तत्काल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 को घोषणा की थी। वेतनमान खामी को लेकर गुरुघर डेरा जगमालवाली सिरसा में हुई बैठक में भी आदेश जारी होने की सहमति हुई लेकिन घोषणा के 6 वर्ष बाद भी वेतनमान के आदेश लंबित है। किसानों की आपातकालीन कृषि ऋण 3 ताख की लिमिट का ऋण वितरण किया जाए व नए सदस्यों को ऋण वितरण हदकर्जे पिछले 11 वर्ष से बंद बनाए जाएं। इस दौरान कोषाध्यक्ष सतपाल, जिला उप प्रधान सुनील दांगी, राजेश हुड्डा, अरुण कुमार, संजय, धर्मवीर, जय किशन, राजकुमार व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें