फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में अपने सियासी गढ़ को साधने निकले हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट से विधायक चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जनसंपर्क अभियान बुधवार को शुरू हुआ। अभियान के तहत हुड्डा 23 से 28 सितंबर और 3 व 4 अक्तूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के करीब 55 से अधिक गांवों में पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगे। अभियान की शुरुआत ब्राह्मणवास गांव से हुई। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि आप सब मेरा परिवार है। आज खास तौर पर मैं आपसे सलाह करने, आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। पहलवान अपने शारीरिक बल के जोर पर अखाड़े में उतरता है। जबकि राजनीति में नेता जनता के दम पर लड़ता है। भाजपा व अन्य दलों से लड़ने के लिए मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है। उन्होंने महंगाई, किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तीखे हमले बोले। मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा शासन काल में हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। केवल अपराध बढ़ा है। आरोप लगाया कि जो प्रदेश पहले देश में पहले स्थान पर था, वह चौदहवें स्थान पर पहुंच गया। मैं अपने लोगों से सलाह करने आया हूं। यहां से मेरे परिवार को लंबे समय से आशीर्वाद मिलता रहा है। हुड्डा बुधवार को ब्राह्मणवास के बाद बसंतपुर, धामड़, रिठाल, काहनी, जसिया, घिलौड़ खुर्द और घिलौड़ कलां का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें