पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। रोहतक में एसबीआई मुख्य शाखा पर विभिन्न बैंकों और यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं के अनुसार मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन ढाई साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन के दौरान एक दिन का वेतन भी गंवाना पड़ा। यूएफबीओ ने मांगें नहीं माने जाने पर 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। कार्यक्रम में एआईबीओसी के स्टेट सेक्रेटरी जितेंद्र सिवाच, राजेश बामल, डीजीएसएस एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज, पीएनबी से अमित भाटिया, सीबीआई से होशियार सिंह, यूनियन बैंक से अशोक और आईओबी से विजय मुंजाल मौजूद रहे।