रोहतक। पैरा एशियाड के डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतने के बाद हवलदार राकेश कुंडू पहली बार अपने गांव टिटौली पहुंचे। ग्रामीणों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव में आते ही राकेश ने अपने दादा हवा सिंह के गले में अपना रजत पदक पहनाया और आशीर्वाद लिया। गांव के बाहर ही उन्हें लेने के लिए कई गाड़ियां, ट्रैक्टर और एक खुली जीप गई थी। महिलाएं हरियाणवी गीत गा रही थी। राकेश के आते ही किसी ने फूलों की माला पहनाई तो किसी ने रुपयों की। कुंडू खाप ने ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया।